छत्तीसगढ़पुलिस अधिक्षकराज्य एवं शहर

अब बचना मुश्किल! बलरामपुर-रामानुजगंज में शुरू हुई ‘ई-चालान’ की डिजिटल सख्ती

पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के लिए ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू

बलरामपुर-रामानुजगंज, जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब डिजिटल नजर रहेगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में 28 फरवरी से ऑनलाइन ई-चालान प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। इससे मौके पर ही डिजिटल चालान जारी होगा और भुगतान भी तुरंत किया जा सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है।

🚦 पहले चरण में तीन थाना क्षेत्र शामिल

प्रथम चरण में बलरामपुर, रामानुजगंज और वाड्रफनगर थाना क्षेत्रों में ई-चालान प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा।

 नकद, यूपीआई और कार्ड से होगा भुगतान

नई प्रणाली के तहत यातायात नियम तोड़ने पर मौके पर ही डिजिटल चालान जारी होगा। नागरिक चालान राशि नगद, ऑनलाइन (बारकोड/यूपीआई) या कार्ड से जमा कर सकेंगे। पेपरलेस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।

 नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन ने अपील की है कि दो पहिया पर ट्रिपल सवारी न करें बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें वाहन के दस्तावेज साथ रखेंना बालिगों को वाहन न चलाने देंपुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस पहल का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button