
बलरामपुर@छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर पद पर बदलाव किया है। वर्ष (2016)बैच के आईएएस अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें संचालक, आयुष फार्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं, चंदन संजय त्रिपाठी अब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार संभालेंगे। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और नए कलेक्टर से जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





