Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

मनरेगा बचाव संग्राम: केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला…

बलरामपुर..राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बलरामपुर में आज मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला प्रभारी सफी अहमद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला प्रभारी सफी अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की मूल भावना को खत्म करने पर तुली हुई है। सरकार द्वारा किए जा रहे नए बदलावों से गरीब मजदूरों से उनका कानूनी अधिकार छीना जा रहा है, जो सीधे तौर पर गरीबों पर हमला है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवन रेखा है, लेकिन भाजपा सरकार इसे धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस इस जनविरोधी नीति के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और इस मुद्दे को बलरामपुर जिले के हर विकासखंड और हर ग्राम पंचायत तक ले जाएगी।

 प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनरेगा के खिलाफ लिए गए फैसले वापस नहीं लिए गए, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर जनता को बताएंगे कि किस तरह उनके अधिकार छीने जा रहे हैं।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को गरीब विरोधी बताते हुए मनरेगा को मजबूत करने की मांग की।जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर अध्यक्ष रिपुजित सिंह देव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदो अब्दुला खान,नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी राजेन्द्र भगत, प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली),जनपद सदस्य समीर सिंह देव,जनपद सदस्य सीबी सिंह,सेवा दल से प्रेम सागर सिंह , बिगन दास, बैजनाथ, सूरजदेव ठाकुर संजीत गुप्ता (मुन्ना)रामदेव जगते, बुद्धदेव सिंह पोया, राजा चौबे, करमदयाल राम,मंतोष सरकार,अरुण दास,अजय गुप्ता रामानुजगंज से अजय सोनी उपस्थित रहे

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button