धान खरीदी केंद्र चान्दों में बिचौलियों की बड़ी साजिश नाकाम
65 बोरी अवैध धान के साथ पिकअप वाहन जब्त, आरोपी जेल भेजा गया…

रिपोर्टर रविंद्र कुमार.बलरामपुर जिले के धान खरीदी केंद्र चान्दों में बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने का मामला सामने आया है। गोपनीय सूचना के आधार पर तहसीलदार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में 65 बोरी अवैध धान सहित एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है।
इस कार्रवाई में आरोपी रामकृष्ण यादव, पिता उत्तम यादव, निवासी तहसील चान्दों को मौके से पकड़ा गया। आरोपी अवैध रूप से धान खरीदी केंद्र में बिक्री के लिए धान लेकर पहुंचा था।
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जांच कर धान और वाहन को जब्त किया तथा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पूरा मामला बलरामपुर जिले के चान्दों थाना क्षेत्र का है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बिचौलियों की भूमिका को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Live Cricket Info





