Balrampurछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

वन्यजीव संरक्षण व मानव-हाथी संघर्ष पर अंतरसंभागीय बैठक आयोजित ..

बलरामपुर वनमंडल कार्यालय बलरामपुर में अंतरसंभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष, अवैध वनोपज परिवहन, अवैध वन्यप्राणी शिकार को न्यूनतम करने तथा हाथियों के बढ़ते विचरण से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही क्षति पर गहन चर्चा करना रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में अधिकारियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीव गतिविधियों एवं अवैध तस्करी जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति तैयार करने और सूचना आदान-प्रदान प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता बलरामपुर वनमंडलाधिकारी  आलोक बाजपेयी ने की। इस दौरान पलामू टाइगर प्रोजेक्ट उत्तरी प्रमंडल के उप निदेशक सहित झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड बायोलॉजिस्ट, डीएफओ, एसडीओ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाकर वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने पर सहमति बनी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button