
बलरामपुर। रिपोर्टर रविंद्र कुमार.. जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवाडीह के डूमर टांड़ पारा में लंबे समय से पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग से तत्काल चर्चा की और मौके पर नलकूप खनन कार्य प्रारंभ करवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या के कारण विशेषकर महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। जनप्रतिनिधि की त्वरित पहल से अब क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है और आगे भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे तत्पर रहेंगे।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





