
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय कृषि उपज मंडी समिति की आम जन प्रयोजन की भूमि पर अवैध कब्जा कर गोदाम का निर्माण किए जाने का आरोप लगा है।जानकारी के अनुसार थाना रोड रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 07 में, पुलिस थाना के ठीक सामने, कृषि उपज मंडी समिति रामानुजगंज की शासकीय भूमि खसरा नंबर 521 पर अवैध तरीके से गोदाम का निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण स्थल पर छड़ और सीमेंट का खुलेआम अवैध भंडारण भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह भूमि आम जन उपयोग के लिए आरक्षित थी, बावजूद इसके भूमाफियाओं की टेढ़ी नजर इस कीमती शासकीय भूमि पर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 07 का है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है।
तो वही इस मामले में एसडीएम आनंद राम नेताम ने कहा इस संबंध में मुझे भी पत्र प्राप्त हुए हैं धान खरिदी के बाद ईसपर जांच करते है क्योंकी यह भुमि कृषिउपज मंडी का है और यह भुमि कृषिउपज मंडी का होना चाहिए जिस विभाग का है उस विभाग का काम के लिए होना चाहीए अगर जो भी इस पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा किया है तो जांच कर उसपर नियम अनुसार कार्रवाई का अतिक्रमण हटाया जाएगा..
Live Cricket Info





