Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

भोजपुरी कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ तातापानी महोत्सव का समापन..

बलरामपुर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के समापन समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ भोजपुरी कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति दी इस दौरान स्थल पूरी तरीके से दर्शकों से भरा रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तातापानी महोत्सव के समापन के दिन जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालयीन छात्रों ने तातापानी के मंच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न विधाओं के नृत्य शैली और नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया।

भोजपुरी कलाकारों ने दी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों ने तातापानी महोत्सव के समापन समारोह में अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमे भोजपुरी रितेश पांडेय ने भोजपुरी गीतों से संस्कृतिक संध्या की शमां बांधी। इसके साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर कलाकार डिंपल सिंह, खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लगातार एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गीतों का सिलसिला चला इस दौरान उपस्थित दर्शको ने बड़े उत्साह पूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से इन कलाकारों का सम्मान किया। बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में मनाये जाने वाले ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव में पड़ोसी राज्यो से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक आते है स्थानीय मांग के अनुसार तातापानी समापन समारोह की सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम में पड़ोसी राज्यो से काफी संख्या दर्शक जुटे।

  छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियमों के उल्लंघन पर ग्राम पंचायत सचिव विशालपुर निलंबित

कार्यक्रम के अंत मे आमंत्रित कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर रमनलाल, डीएफओ  आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री हीरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष  धीरज सिंह देव, जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  भानु प्रकाश दीक्षित,

समेत जिले के जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी कमर्चारी व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button