Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत गोपातू के ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन…

बलरामपुर।विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपातू के ग्रामीणों ने विभिन्न बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों की मांग को लेकर संबंधित विभाग/अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कार्य तो किया गया है, लेकिन आज पर्यन्त ग्राम पंचायत के समुचित विकास के लिए कई आवश्यक कार्य अधूरे हैं।ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पुनः आंदोलन एवं जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं…

हर मोहल्ले में सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए।उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाए।स्ट्रीट लाइट/सोलर लाइट की समुचित व्यवस्था हो।गोपालू चौक में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।सामुदायिक भवन/प्रतिक्षालय का निर्माण कार्य कराया जाए।गांव में स्पीड ब्रेकर एवं रोड संकेतक लगाए जाएं।बस्ती व चौक-चौराहों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।पंचायत के विकास हेतु विशेष योजना लागू की जाए।जिम/व्यायामशाला का निर्माण कराया जाए।शौचालय चौक में निर्माण कार्य किया जाए।सड़कों पर पानी निकासी हेतु नाली निर्माण कराया जाए।खराब सड़कों की मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य किया जाए।शासकीय विद्यालय में पेयजल टंकी की व्यवस्था की जाए।गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।किसी भी योजना में पात्र हितग्राहियों को वंचित न किया जाए।योजना अनुसार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समयसीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button