Balrampurछत्तीसगढ़

मानवता की मिसाल पेश कर रहा है ट्रैफिक जवान कुमार सानू, रक्तदान कर बचाई जान 

कुमार सानू के द्वारा एक पीड़ित परिवार को रक्तदान कर पीड़ित की जान बचाई है

बलरामपुर -बलरामपुर यातायात में पदस्थ कुमार सानू मानवता की मिसाल पेश की है। कुमार सानू के द्वारा एक पीड़ित परिवार को रक्तदान कर पीड़ित की जान बचाई है। ट्रैफिक में पदस्थ आरक्षक लोगों की सेवा करने के साथ-साथ सड़क हादसे में लोगों को राहत पहुंचाना वही जरूरतमंद लोगों की मदद करना आरक्षक के द्वारा लगातार किया जा रहा है। आरक्षक की मानवता देख विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय लोगों ने भी जमकर इसकी सराहना की है। मूलत कोरबा जिले के रहने वाला कुमार सानू वर्ष 2009 से बलरामपुर जिले में आरक्षक पद पर पदस्थ होकर लगातार अपनी सेवा दे रहा है। विभिन्न थाना चौकी क्षेत्र में रहने के साथ-साथ यातायात विभाग में वर्ष 2022 से लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। यातायात जागरूकता यातायात नियमों के पालन सहित आम जनता के साथ कुशल व्यवहार उनकी जमकर सराहना कर रही है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कुमार सानू ने रक्तदान करने के बाद बताया कि वह अब तक 10 बार रक्तदान कर चुके हैं और उन्हें रक्तदान करने में लोगों की मदद करने में अच्छा लगता है इसलिए वह लगातार रक्तदान करते रहते हैं। वहीं उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि जरूरतमंद लोगों को रक्तदान कर उनकी जान बचाए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है रक्तदान करने से खुद के शरीर को इसका ज्यादा लाभ मिलता है इसलिए हम सभी को रक्तदान करना चाहिए।

  उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित हुए हाईवे पेट्रोलिंग वाहन चालक अमित मिंज और सैनिक गिरवर पैंकरा

 

यातायात विभाग में पदस्थ कुमार सानू के मित्र अमित मिंज बताया कि वह लगातार मानव सेवा में लगे रहते हैं और अब तक मैं उनको रक्तदान करने के लिए खुद से पांच बार अस्पताल ले गया हूं और उन्होंने हंसी-हंसी रक्तदान किया है। और हमेशा सेवा करते रहते हैं। अमित मैंने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है सेवा करने से दिल को सुकून मिलता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.