Balrampurराजनीतीराज्य एवं शहर

मुन्नलाल चौधरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता नए जिला अध्यक्ष, विकास मंडल जिला महामंत्री नियुक्त

भाजपा किसान मोर्चा बलरामपुर में बड़ा फेरबदल

बलरामपुर,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में बलरामपुर जिले को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से तथा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल के प्रस्ताव पर किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ भाजपा किसान नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्नलाल चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मुकेश गुप्ता को किसान मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष तथा विकास मंडल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इन नियुक्तियों से संगठन को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ किसानों के हित में कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है। नियुक्त सभी पदाधिकारी किसान हितों से जुड़े अनुभवी एवं दिग्गज नेताओं के रूप में जाने जाते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुन्नलाल चौधरी ने कहा,“जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। संगठन को मजबूत करने और किसानों से सीधे जुड़कर उनके हित में निरंतर कार्य करूंगा। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।”

  प्रधानमंत्री के विरूद्ध सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टीप्पणी करने पर सहायक शिक्षक निलंबित

नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा,

“संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं आभारी हूं। आने वाले समय में किसान मोर्चा को नई दिशा देने के साथ किसानों के अधिकारों और हितों के लिए मजबूती से कार्य करेंगे।”

जिला महामंत्री पद पर पुनः नियुक्त किए जाने पर विकास मंडल ने कहा,

“भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां मेहनत करने वालों को हमेशा सम्मान और जिम्मेदारी मिलती है। हम किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हित में लगातार काम करेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।”

इस संगठनात्मक फेरबदल से बलरामपुर जिले में किसान मोर्चा का विस्तार होगा और ग्रामीण अंचलों में भाजपा की पकड़ और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button