Balrampurछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

बलरामपुर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन..

लगभग 320 स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली में लिया हिस्सा, लगाए जागरूकता नारे..

बलरामपुर 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में आज 22 जनवरी 2026 को वृहद यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 320 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात नियमों के पालन को लेकर आम जनता को जागरूक किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जिले में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है।

यातायात जागरूकता रैली को यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन द्वारा पुलिस लाइन बलरामपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर चांदो चौक होते हुए श्रीराम चौक तक गई और पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

रैली के दौरान यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा नगरवासियों को यातायात संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान दोपहिया वाहन में ट्रिपल सवारी न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने एवं नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न देने संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

  चाकू से गोद गोद कर नाबालिग की बेरहमी से हत्या..

रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने जोर-शोर से यातायात जागरूकता के नारे लगाकर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक जबलून कुजूर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 08 अमित मिंज, यातायात पुलिस की पूरी टीम, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं जिले के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button