Balrampurकलेक्टरराजनीती

मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, रात्रि में जांच पर उठा सवाल..

जांच में लीपापोती का आरोप लगाकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..

रामानुजगंज/भवरमाल।जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भवरमाल में मनरेगा के तहत कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों में भारी अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों को लेकर अब मामला राजनीतिक रूप भी ले चुका है। जांच प्रक्रिया में लीपापोती का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन कार्यों में अनियमितता का आरोप

शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत भवरमाल में मनरेगा योजना अंतर्गत पंचायत भवन से बहेरा तक नहर निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि 19.51 लाख रुपये), टेडवापीर होते हुए दुभानपारा कनहर नदी तक नहर निर्माण कार्य (19.51 लाख रुपये) तथा दुधमनिया पुराना छट घाट में सीसी चेकडेम निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। आरोप है कि इन कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करते हुए सरकारी धन का बंदरबांट किया गया।

रात्रि में जांच पर ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों व पंचगणों द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टर के जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। संदर्भ में 5 फरवरी 2026 को जिला स्तर से गठित जांच टीम पंचायत पहुंची, लेकिन आरोप है कि जांच शाम 6 से 7 बजे के बीच रात्रि समय में की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें सरपंच, सचिव और रोजगार सचिव द्वारा फोन कर पंचायत भवन बुलाया गया, जहां कथित रूप से शराब के नशे में कुछ लोग मौजूद थे। इससे ग्रामीणों और पंचों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

  मृत बैल का मांस काटने के आरोप में दो गिरफ्तार —

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जांच टीम में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रात्रि में जांच कर एकपक्षीय कार्रवाई की कोशिश की गई, ताकि दोषियों को बचाया जा सके और शिकायतों पर लीपापोती की जा सके।

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

मनरेगा घोटाले और जांच प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जांच प्रक्रिया सही नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पुनः जांच की मांग

आवेदकों एवं ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की पुनः जांच कराई जाए, जांच टीम को पंचायत में दोबारा भेजा जाए तथा जांच से पूर्व सभी शिकायतकर्ताओं को सूचना दी जाए, ताकि वे अपनी बात रख सकें और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button