Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

बलरामपुर में बोर खनन पर रोक से मचा हड़कंप, वाहन मालिकों ने प्रशासन से लगाई गुहार

बलरामपुर@ जिले में बोर खनन पर लगी रोक को लेकर बोर वाहन मालिकों और मजदूरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में वाहन मालिकों द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रोक हटाने की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ज्ञापन में बताया गया है कि बोर खनन पर रोक लगने से दर्जनों वाहन मालिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एक-एक वाहन से 15 से 18 मजदूर और ड्राइवर जुड़े हुए हैं, जिनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।वाहन मालिकों का कहना है कि कई किसानों ने पहले ही बोर खनन के लिए एडवांस भुगतान कर दिया है, लेकिन काम रुकने से न तो बोर हो पा रहा है और न ही पैसे वापस हो रहे हैं, जिससे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस वर्ष जिले में पर्याप्त वर्षा हुई है, बावजूद इसके बोर खनन पर रोक समझ से परे है। अन्य जिलों में जहां कम बारिश हुई, वहां रोक नहीं लगाई गई है।आवेदकों ने जिला प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द बोर खनन पर लगी रोक हटाने की मांग की है, ताकि मजदूरों और वाहन मालिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।अब देखना होगा कि लोगों की मांग पर प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है, क्योंकि इस समस्या से सीधे तौर पर सैकड़ों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button