Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन.

आयुष विभाग की पहल, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ.

बलरामपुर – चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिला आयुष विभाग बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का हेल्थ चेकअप करते हुए उन्हें आयुर्वेदिक दवाई प्रदान की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना की उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने से आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति बेहतर लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद गौतम सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे, वरिष्ठ नेता गोपाल कृष्ण मिश्र एवं गिरजानंद पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार यादव, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. हसन इकबाल समेत आयुष विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में आम नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button