Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

सांसद प्रतिनिधि उमाकांत यादव ने नवपदस्थ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी से की सौजन्य मुलाकात

जिले के विकास, जनसमस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा

बलरामपुर@ भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि उमाकांत यादव ने नवपदस्थ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास कार्यों, आमजन से जुड़ी समस्याओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।सांसद प्रतिनिधि उमाकांत यादव ने जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को कलेक्टर के समक्ष रखा।नवपदस्थ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के समग्र विकास के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता होगी।मुलाकात के दौरान जिले के विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने पर सहमति बनी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button