मिशन गाँव चलो अभियान” का दूसरा दिन: पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को किया जा रहा मजबूत

बलरामपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित “मिशन गाँव चलो अभियान” के दूसरे दिन संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। अभियान के तहत पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के सभी 9 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसके बाद जवाहरनगर, जतरों, चितविश्रामपुर, बरदार, सुर्रा, संतोषीनगर, रामनगर, कृष्णानगर, भैंसा मुंडा, सागरपुर, महाराजगंज, राधाकृष्ण नगर, जमुआटांड, तांगरमहरी, पिपरसोत, सरनाडीह, तुरीडीह, सरस्वतीपुर, चंदौर, बादा धनवार, लुर्गीकला, पथरी, तरक्काखाड़ी, शंकरपुर, सुनहरा, धरतीदामर, महेशपुर और डालधोवा में एक-एक पंचायत कमेटी तथा दो-दो बूथ कमेटियों का गठन किया गया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के उपाध्यक्ष छोटू बंगाली (प्रशांत विश्वास), महामंत्री संजीत गुप्ता, लल्लू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलरामपुर समीर सिंह देव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना है।
Live Cricket Info





