
कुसमी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज “हमर क्लिनिक” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया, जिससे अब क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्देश्वरी पैकरा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य रमेश गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख विकेश साहू, जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) समीम जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश बुनकर, युवा मोर्चा महामंत्री विवेक कश्यप, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, सुभाष गुप्ता, केदार गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, राकेश भारती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा फीता काटकर “हमर क्लिनिक” का उद्घाटन किया गया तथा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सेवा में लगाया गया। इस पहल से ग्रामीणों को अब प्राथमिक उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे आम जनता को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके।
हमर क्लिनिक और एंबुलेंस सेवा के शुरू होने से कुसमी क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिली है और लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
Live Cricket Info





