
बलरामपुर,@जिले के अर्धशासकीय (प्राइवेट सहायता प्राप्त) स्कूलों के लिए अब बडी राहत सामने आई है। अब स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तकें लेने के लिए अंबिकापुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शिक्षा विभाग द्वारा बलरामपुर में ही अस्थायी बुक डिपो स्थापित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी अर्धशासकीय विद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तकों का वितरण 1 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं तथा पुस्तक वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।
अब जिले के स्कूलों को स्थानीय स्तर पर ही पुस्तकें उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। पहले शिक्षकों और स्कूल प्रतिनिधियों को किताबें लेने के लिए अंबिकापुर जाना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त खर्च और परेशानी का सामना करना पड़ता था।
शिक्षा विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बेहतर तरीके से हो सकेगी।
Live Cricket Info





