Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

महत्वपूर्ण खुटपाली डायवर्सन परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,नई पाइपलाइन तकनीक से वृहद स्तर पर मिलेगी भरपूर सिंचाई सुविधा.

परियोजना पूर्ण होने से आने वाले दिनों में क्षेत्र वासियों को मिलेगी बिजली और पानी की सुविधा.

बलरामपुर, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत जिले की महत्वपूर्ण खुटपाली डायवर्सन परियोजना (खुटपाली डेम) का निरीक्षण कर परियोजना की संपूर्ण कार्यप्रणाली एवं तकनीकी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए डेम का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से पानी के संग्रहण, पाइपलाइन निर्माण, जल परिवहन प्रणाली तथा किसानों तक पानी पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यपालन अभियंता जल संसाधन रामानुजगंज ने बताया कि कोटपाली डायवर्सन परियोजना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है तथा वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी है। परियोजना के अंतर्गत लगभग 1.4 मीटर व्यास की पाइपलाइन स्थापित की जाएगी। पाइपलाइन को विशेष संरचना के माध्यम से सुरक्षित तरीके से बिछाया जाएगा, जिससे पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हो सके। 

पूर्व में कैनाल क्षतिग्रस्त हो जाने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। अब नई तकनीक से परियोजना का निर्माण किया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी समस्या की संभावना कम होगी। और आने वाले दिनों में क्षेत्र वासियों को बिजली और पानी की सुविधा मिलेगी।

परियोजना पूरी होने के बाद रामानुजगंज क्षेत्र तक नहर के माध्यम सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा, सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।इससे सिंचाई क्षमता में वृद्धि के साथ क्षेत्र के किसानों को रबी सीजन में भी बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्राम कोटपाली, बसकेपी, खुजरी, चिरकोमा, महराजगंज सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

  "बलरामपुर: यात्रियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा टला – सभी सुरक्षित"

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन अधिकारी को परियोजना के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिकतम किसानों तक पहुंचे।इस दौरान जल संसाधन अधिकारी रामानुजगंज ईई श्री एस के मिंज, एसडीओ सहित सरपंच अन्य जन मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button