
कुसमी/सेमरा। तेज बारिश के बावजूद बुधवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय सेमरा में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर तथा नि:शुल्क गणवेश वितरित कर विद्यालय में प्रवेश कराया। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल उपस्थित रहे। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।अपने संबोधन में विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनकी बेहतर शिक्षा ही विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा नि:शुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं शिक्षकों की कमी या पढ़ाई में लापरवाही दिखाई दे तो इसकी जानकारी सीधे उन्हें दें।विधायक ने शिक्षकों से भी बच्चों को डर के बजाय प्रेम और आत्मीयता के साथ शिक्षा देने का आग्रह किया ताकि बच्चों का विद्यालय के प्रति लगाव बढ़े और वे पढ़ाई में रुचि लें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बारिश के बीच बड़ी संख्या मे
Live Cricket Info





