Balrampurछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ…

211 विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण...

बलरामपुर, संक्रांति परब के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 667 करोड़ 57 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसमें 71 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 140 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय तातापानी महोत्सव में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 200 जोंडों के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा नव दम्पतियों को आशीर्वाद देंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के द्वारा विधानसभा रामानुजगंज में 810.47 लाख रुपये की लागत से गणेश मोड से बरदर तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 535.73 लाख रुपये की लागत से कपिलदेवपुर चौक से चलगली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 275.78 लाख रुपये की लागत से उचरूवा तिमुहान से गुरसिन्धु कन्हर नदी देवस्थल तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 121.16 लाख रुपये की लागत से ग्राम चंदौरा में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य, 465.84 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य, 211.80 लाख रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, 270.14 लाख रुपये की लागत से ओरंगा से सुरंगपान मार्ग पर कुकुरदरिया नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 270.21 लाख रुपये की लागत से पीपरपान से कुण्डपान मार्ग पर पांगन नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 364.66 लाख रुपये की लागत से लोधा से धरमी मार्ग पर कुरसा नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य, 535.84 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर चांदो मार्ग पर चनान नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 389.90 लाख रुपये की लागत से स्याही-सनावल मार्ग पर घुमर नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 401.74 लाख रुपये की लागत से स्याही-सनावल मार्ग पर कटरा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 347.75 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में अपूर्ण टाऊन हॉल का शेष निमार्ण कार्य, 546.41 लाख रुपये की लागत से अपूर्ण स्टेडियम बलरामपुर का शेष निर्माण कार्य, 367.04 लाख रुपये की लागत से सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट बलरामपुर निमार्ण कार्य, 2406 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य, 258.01 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर में 100 सीटर आदिवासी क्रीडा परिसर एवं 1314.53 लाख रुपये की लागत से कासीसोत व्यपवर्तन योजना का नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। 1065.94 लाख रुपये की लागत से रिंग रोड़ रामानुजगंज का मजबूतीकरण कार्य, 215.64 लाख रुपये की लागत से महाराजगंज-पचावल मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, 268.77 लाख रुपये की लागत से रामानुजगंज में जिला जेल रोड़ पहुंच मार्ग का निमार्ण कार्य, 381.40 लाख रुपये की लागत से रामानुजगंज नगर पालिका परिषद के अंतर्गत विभिन्न सड़कों का मजबूतीकरण कार्य, 504.90 लाख रुपये की लागत से बाहरचुरा से भीतरचुरा मार्ग पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 646.17 लाख रुपये की लागत से विजयनगर-पिपरौल मार्ग पर पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य, 501.95 लाख रुपये की लागत से बगरा मोड से इंद्रपुर मार्ग पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 2158.01 लाख रुपये की लागत से केरता से बच्छराजकुंवर मार्ग पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 75.23 लाख रुपये की लागत से सलवाही में हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य, 294.72 लाख रुपये की लागत से डिंडो से डूमरपान मार्ग में छताकरम नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निमार्ण कार्य, 624.56 लाख रुपये की लागत से भेलवाडीह से जमुआंडाड मार्ग में चनान नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 536.70 लाख रुपये की लागत से धारानगर से हरीलेटा मार्ग पर बिछली नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 6032.66 लाख रुपये की लागत से ग्राम भैंसामुण्डा, घाघरा, पुटसुरा, लिलौटी, महाराजगंज, भवानीपुर, मझौली, सुर्रा, पिण्ड्रा, नवाडीहखुर्द, जवाहरनगर, लुरघुट्टा, तातापानी, अमडण्डा, लेफरी, लिबरा, जामवंतपुर, सुभाषनगर, कंचननगर, लुरगी, धनपुरी, रामचन्द्रपुर, तामेश्वरनगर, चेरवाडीह, विशुनपुर, धौली, झारा, कुरलुडीह, भंवरमाल एवं कुशफर में एकल ग्राम योजना के तहत निर्माण कार्यों का लोकापर्ण करेंगे।

इसी प्रकार विधानसभा सामरी में 1796.68 लाख रुपये की लागत से महुआडीह से भरतपुर के बीच सड़क निर्माण कार्य, 708.65 लाख रुपये की लागत से बलरामपुर-चांदो-सामरी मार्ग का मजबूतीकरण कार्य, 1096.09 लाख रुपये की लागत से चंपा से बादा मार्ग का निर्माण कार्य, 186.53 लाख रुपये की लागत से बरियों में 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 186.53 लाख रुपये की लागत से सामरी में 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 275 लाख रुपये की लागत से धारानगर में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 1002.54 लाख रुपये की लागत से मरकाडांड से नरसिंहपुर मार्ग में महान नदी में पुल निर्माण कार्य, 623.93 लाख रुपये की लागत से त्रिपुरी-जशपुर मार्ग में लावा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 465.50 लाख रुपये की लागत से पियारटोली-बरवाही मार्ग में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 539.81 लाख रुपये की लागत से जिगड़ी-माकड मार्ग पर कोदो नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 474.51 लाख रुपये की लागत से प्रतापपुर सेमरसोत मार्ग पर बंजारी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निमार्ण कार्य, 480.97 लाख रुपये की लागत से प्रतापपुर-सेमरसोत मार्ग पर बांकी नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 283.73 लाख रुपये की लागत से कुरडीह से उपरखांड़ मार्ग में सूखा नाला पर पुल निर्माण, 503.73 लाख रुपये की लागत से चटनीया से झलबासा मार्ग पर सूखा नाला में पुल निर्माण, 686.78 लाख रुपये की लागत से पुंदाग से पीपरढाब मार्ग में सूखा नाला पर पुल निर्माण, 233.15 लाख रुपये की लागत से पुंदाग से भुताही मार्ग में सूखा नाला पर पुल निर्माण कार्य, 477.58 लाख रुपये की लागत से मगाजी से कंवरपारा मार्ग पर सूखा नाला पर पुल निर्माण, 491.28 लाख रुपये की लागत से मगाजी से चंपानगर मार्ग पर सूखा नाला पर पुल निर्माण, 435.55 लाख रुपये की लागत से चटनिया से झलबासा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 351.36 लाख रुपये की लागत से अमटपानी से पेंडारकोना मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 385.92 लाख रुपये की लागत से मगाजी से कंवरपारा मार्ग पर चटनिया नाला पर पुल निर्माण, 292.73 लाख रुपये की लागत से गौतमपुर से परसापानी सड़क पर पुल निर्माण कार्य, 245.64 लाख रुपये की लागत से कुरडीह से धोबराडांड मार्ग पर पुल निर्माण, 262.16 लाख रुपये की लागत से कुरडीह से अमटपानी उपरखांड मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 313.09 लाख रुपये की लागत से चटनिया से डेम्बूखार मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 313.38 लाख रुपये की लागत से घटगांव चौक से आराकुन्दी मार्ग में सती नाला पर पुल निर्माण कार्य, 890.27 लाख रुपये की लागत से कोथली से समुन्दरी मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 379.45 लाख रुपये की लागत से अमेरा से गिधकोना मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 809.66 लाख रुपये की लागत से खैराडीह से धसनी कोरवापारा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 360.33 लाख रुपये की लागत से पटना भंडारपारा से नावापारा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य, 430.29 लाख रुपये की लागत से पटना भंडारपारा से नावापारा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे। 5215 लाख रुपये की लागत से जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग का उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य, 3849.53 लाख रुपये की लागत से ग्राम धन्जी, गौतमपुर, करकली-ई, भोजपुर, कुरडीह, क्योझर, मदगुरी, नवाडीहकला, साहपुर, परसा, बलरामपुर, परसवारखुर्द, खोखनिया, कोटडीह, नरसिंहपुर, ठरकी, भैरवपुर, जरहाडीह, ललीतपुर, मुरका, इंदाकोना एवं कमारी में एकल ग्राम योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

  मनरेगा बचाव संग्राम: केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला...

विधानसभा प्रतापपुर के अंतर्गत 877.68 लाख रुपये की लागत से भगवानपुर से मेंढारी मार्ग का निर्माण कार्य, 1224.44 लाख रुपये की लागत से आसनडीह से अटल चौक तक मार्ग का निर्माण कार्य, 821.15 लाख रुपये की लागत से रमेशपुर से शंकरपुर मार्ग का निर्माण कार्य, 566.09 लाख रुपये की लागत से महेवा से धनजारा तक सड़क निर्माण कार्य, 117.80 लाख रुपये की लागत से शासकीय दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, 465.84-465.84 लाख रुपये की लागत से रघुनाथनगर एवं रनहत में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, 448.73 लाख रुपये की लागत से स्याही-सनावल मार्ग पर लिदो नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे। 1150.61 लाख रुपये की लागत से प्रतापपुर से नवाधाकी मार्ग का निर्माण कार्य, 2703.30 लाख रुपये की लागत से फुलीडूमर-चेरा-सलवाही मार्ग का निर्माण कार्य, 2960.68 लाख रुपये की लागत से कमलपुर से चपोता तक सड़क निर्माण कार्य, 924.80 लाख रुपये की लागत से बलंगी से उत्तरप्रदेश सीमा तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 2113.69 लाख रुपये की लागत से ग्राम बसंतपुर, चलगली, बेलिया, पडौली, धनवार, कैलाशपुर, इकनारा, मिथिलापुर, कोटी, गोंदला, सुरहुल में एकल ग्राम योजना के तहत निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button