विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम गांव की तस्वीर और तक़दीर बदलेगा:- सांसद चिंतामणि महाराज।

बलरामपुर…भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर ज़िला भाजपा कार्यालय बलरामपुर के सभाकक्ष में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जी के विशेष उपस्थिति में प्रेसवार्ता आयोजित किया गया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी – राम जी – अधिनियम 2025 लाया गया है जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि विकसित भारत जी – राम जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था वहीं इस अधिनियम के तहत् ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोज़गार की गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आमदनी में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मज़दूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। खेती – किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए भी अधिनियम में महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, प्रवक्ता दीनानाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुणि निकुंज,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा मिंज, ज़िला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता,भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह महामंत्री रजनी सोनी उपस्थित थे।
Live Cricket Info





