Balrampurछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

विजयनगर मिलानी महुआ में ख्रीस्त राजा मिलन समारोह, आदिवासी संस्कृति और उल्लास का संगम

नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बसंत कुजूर ने दिया प्रेम और एकता का संदेश

बलरामपुर। रविवार को विजयनगर स्थित मिलानी महुआ में आदिवासी समाज द्वारा ख्रीस्त राजा मिलन समारोह का सादगीपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने समाजजनों को ख्रीस्त राजा के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रभु यीशु के प्रेम, सेवा और सद्भाव के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन सांस्कृतिक रंगों, सामाजिक सौहार्द और एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button