Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 29 से 31 दिसंबर तक कर्मचारी आंदोलन कर आज, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

सरकार पर दबाव बनाने उतरे कर्मचारी, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

बलरामपुर,रामानुजगंज।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा बलरामपुर–रामानुजगंज ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। फेडरेशन की ओर से तीन दिनों तक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया, जिसमें कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फेडरेशन पदाधिकारियों ने बताया कि 16 जुलाई 2025 को राजधानी रायपुर में आयोजित महाआंदोलन के दौरान भी मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष कर्मचारियों की मांगें रखी गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंची मांगें फेडरेशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि शासन ने समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो 125 मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त संगठनों के आह्वान पर 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक जिला स्तर पर चरणबद्ध हड़ताल किया गया 

ज्ञापन में केंद्र सरकार के समान प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) देने, वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ता (DA) की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित करने, विभिन्न विभागों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा चार स्तरीय समयमान वेतनमान (8, 16, 24 एवं 32 वर्ष) लागू करने की मांग की गई है।इसके साथ ही सहायक शिक्षकों, पशु चिकित्सा अधिकारियों, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण, पंचायत सचिवों के शासकीयकरण तथा अन्य भाजपा शासित राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी केंद्रीय सुविधाएं लागू करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है।फेडरेशन की चेतावनी फेडरेशन ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।अब यह देखना अहम होगा कि मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन पर सरकार क्या रुख अपनाती है, या फिर नए साल की शुरुआत प्रदेश में एक बड़े कर्मचारी आंदोलन के साथ होती है।आंदोलन को समर्थन देने वाले संगठन एवं पदाधिकारीराजपत्रित अधिकारी संघ से नंदकुमार देवांगन जिलाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ से,बिपिन पाठक जिलाध्यक्ष,एम.डी. पांडेय  सचिव,गिरीश नारायण तिवारी प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ से,इम्तियाज अहमद प्रांतीय सचिव,ओमप्रकाश पांडेय उप प्रांताध्यक्ष, विकास कश्यप संभागीय अध्यक्ष,रमेश तिवारी जिलाध्यक्ष,राम नेवाज पटेल जिला उपाध्यक्ष,सूर्यप्रताप कश्यप अध्यक्ष, रामानुजगंज संतोष मिश्रा  अध्यक्ष, राजपुर, घनश्याम नायक,अध्यक्ष, वाड्रफनगर,प्रभात पटेल जिला सचिव, चंद्रिका प्रजापति अध्यक्ष, बलरामपुर,छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ से,प्रदीप कुजूर जिलाध्यक्ष,विजय कुमार सिंह सचिव,दयाशंकर सिंह अध्यक्ष, रामानुजगंज हेमंती एक्का अध्यक्ष, वाड्रफनगर श्रमती मानेश्री मिंज छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ से,शम्भू प्रसाद गुप्ता – जिलाध्यक्ष,द्वारिका पटेल अध्यक्ष, वाड्रफनगर,रिंकी मंडल,श्रीमती आशा मरकाम,श्रमती सुनीता कुशवाहा,शिक्षक फेडरेशन से,देवनारायण गुप्ता जिला अध्यक्ष, संतोष सिंह प्रवक्ता,सलाउद्दीन ख़ान अध्यक्ष, शंकरगढ़,छत्तीसगढ़ सचिव संघ से राघवेन्द्र सिंह अध्यक्ष,नगर पंचायत कर्मचारी संघ से लवकुमार जायसवाल,प्रवीण कुमार,संविदा कर्मचारी संघ से,टीकमचंद कौशिक के मौजुदगी मे हड़ताल किया जा रहा था।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button