Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

भगवा रंग में रंगा बलरामपुर, रामनवमी से पहले भक्ति का ज्वार..

हिंदू युवा एकता मंच के नेतृत्व में नगर सजा ध्वजों से, 27 मार्च की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज..

बलरामपुर रामनवमी पर्व को लेकर जिला मुख्यालय में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। हिंदू युवा एकता मंच के नेतृत्व में पूरे नगर को भव्य रूप से भगवा ध्वज से सजाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे के नेतृत्व में नगर के युवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीराम के ध्वज लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरा शहर श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है। गौरव पथ सहित प्रमुख मार्गों पर भगवा पताकाएं लहराते हुए नगर की सुंदरता को और बढ़ा रही हैं।
हिंदू युवा एकता मंच के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी वे पूरे समर्पण के साथ नगर को सजाने-संवारने में जुटे हुए हैं। 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और इसे ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर में चारों ओर लहराते भगवा ध्वज और सुबह से शाम तक चल रहे देवी भजन से नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button