छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन : कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर मारा छापा
CBI में दर्ज 2,434 करोड़ के रियल एस्टेट निवेश घोटाले से जुड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत देशभर के 30 से ज्यादा ठिकानों पर ED की दबिश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई कचना क्षेत्र स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी में की गई, जहां राकेश सरावगी का ऑफिस स्थित है। ED की इस अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आनंदम सिटी के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के तीसरे माले में स्थित राकेश सरावगी के कार्यालय में ED की टीम पहुंची। राकेश सरावगी की फर्म गोल्डन ब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से संचालित होती है।
मौके पर पहुंचे अधिकारीED की टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची, जिसमें 5 अधिकारी और सुरक्षा बल शामिल रहे। टीम ने कार्यालय की गहन जांच शुरू की और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है और कार्रवाई जारी है।
करोड़ों रुपये की हेराफेरीप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले समेत देश के 30 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी। CBI में दर्ज निवेशकों से रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी मामले से जुड़ी है।
इन राज्यों के कई कारोबारियों के ठिकाने शामिलगौरतलब है कि, 2,434 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में ED ने दबिश दी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के बेंगलुरु और मुंबई के कई कारोबारियों के ठिकाने शामिल हैं।
Live Cricket Info





