बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शंकरगढ़ में उग्र प्रदर्शन
शंकरगढ़ में बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

बलरामपुर।शंकरगढ.बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचार और निर्मम हत्याओं के विरोध में बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ में बजरंग दल द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी हिंदू शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल, हिंदू युवा मंच, दुर्गा वाहिनी एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस विरोध प्रदर्शन में शंकरगढ़ क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में सनातनी हिंदू, महिला कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की और भारत सरकार से इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने का आग्रह किया।
Live Cricket Info





