छत्तीसगढ़दुर्गा वाहिनीबलरामपुर

बलरामपुर मुख्यालय में दुर्गा वाहिनी का शौर्य पथ संचलन, सुरक्षा में प्रशासन की सराहनीय भूमिका

बलरामपुर में दुर्गा वाहिनी का शौर्य पथ संचलन, नगर गूंजा जयघोष से

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर बलरामपुर मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी के बहनों द्वारा शस्त्र पूजन एवं शौर्य पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। यह संचलन बलरामपुर दहेज्वार से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए समापन तक पहुंचा।

इस अवसर पर विभिन्न गांवों एवं क्षेत्र से आई दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अपनी एकजुटता और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया। पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही दुर्गा वाहिनी की पूर्व जिला संयोजिका दिव्या भारती, वर्तमान जिला संयोजिका संजना सिंह एवं सरगुजा संभाग की विभाग संयोजिका शकुंतला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।

इस अवसर पर संगठन की भावी कार्ययोजना और महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने की बात भी कही गई। पथ संचलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के भाई-बहन शामिल हुए और मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

पूरे आयोजन में बलरामपुर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था उल्लेखनीय रही। पुलिस बल ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए आयोजन समिति ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

  सरगुजा संभाग की कक्षा 12वीं टॉपर संगीता प्रजापति को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में किया सम्मानित

 यह आयोजन जहां एक ओर धार्मिक आस्था और मातृशक्ति के प्रतीक के रूप में देखा गया, वहीं दूसरी ओर सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति को भी प्रदर्शित करता नजर आया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.