Balrampurक्राइमछत्तीसगढ़

बलरामपुर : नदी में रेत के नीचे दबा मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

बलरामपुर : नदी में रेत के नीचे दबा मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटान पारा स्थित सेंदुर नदी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव नदी में रेत के नीचे दबा हुआ मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक तौर पर मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button