ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक महेश्वर रेस्ट हाउस अंबिकापुर में हुई संपन्न

यादव समाज के कुरीतियों, बालिका शिक्षा, बाल विवाह पर गहन चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंबिकापुर|अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक महेश्वर गेस्ट हाउस, अंबिकापुर में आयोजित की गई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान आगामी रेजांगला कलश यात्रा के आयोजन को सफल बनाने तथा यादव समाज के संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में राजेश कुमार यादव राजपुर, मनीराम यादव अम्बिकापुर, बालगोविंद यादव सरधापाठ, जयकांत यादव अंबिकापुर, राजकुमार यादव अंबिकापुर, धनीराम यादव अंबिकापुर, श्यामधारी यादव वाड़फनगर, सुखलाल यादव बगीचा, श्री रामाश्रय यादव विश्रामपुर, सागर यादव बगीचा, अर्जुन यादव बगीचा, पीताम्बर यादव बगीचा, राधेश्याम यादव अंबिकापुर, संतोष कुमार यादव अंबिकापुर, गुलाब यादव अंबिकापुर, राजकिशोर यादव अंबिकापुर, जयप्रकाश यादव अंबिकापुर, रामकृपा यादव पन्ड्रापाठ, गणेश यादव गायबुडा, हरिशंकर यादव पन्ड्रापाठ, लालचंद्र यादव अंबिकापुर, सत्यनारायण यादव मैनपाट, परमेश्वर यादव मैनपाट, बोध प्रसाद यादव नवापारा, रामकेवल यादव पेंड्रा, सुदामा यादव अंबिकापुर, श्रवण यादव पोकसरी, कमलेश प्रसाद यादव, सुशील यादव, संतलाल यादव, घनश्याम यादव, कमला प्रसाद यादव, देवधारी यादव, मोतीलाल यादव, मोहन यादव, बालदेव यादव बगीचा, पुरंदर राम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

  मनरेगा बचाव संग्राम: केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला...

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत कर समाज को नई दिशा और गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से यादव समाज की आने वाली पीढ़ियां सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।

बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई, जिसे भविष्य में चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button