महुआ पेड़ के नीचे चल रहा था जुए का फड़, बलरामपुर पुलिस ने 10 जुआरियों को दबोचा
पचावल गांव में पुलिस की रेड, ₹20,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त

बलरामपुर @थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पचावल में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹20,050 नगद, 52 पत्ती ताश और चटाई जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पचावल में देवास कोड़ाकू के घर के सामने महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना बलरामपुर पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से प्रेम चंद गुप्ता, बसंत सिंह, बलदेव राम, रमेश सिंह, कृष्णा, रणबीर, जागृत, सोचनराम, श्रवण और दीपक राम को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने फड़ से कुल ₹20,050 नगद रकम, ताश के 52 पत्ते और चटाई जब्त कर कब्जे में लिया।
सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 80/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया
Live Cricket Info





