Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

पत्रकार संघ कुसमी की बैठक संपन्न, अमित सिंह (भोलू) सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष…

कुसमी, बलरामपुर। स्थानीय इरिगेशन रेस्ट हाउस, कुसमी में आज पत्रकार संघ कुसमी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के युवा, सक्रिय एवं शिक्षित पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एक साझा मंच पर संगठित करना, पत्रकारिता की गरिमा एवं निष्पक्षता को बनाए रखना तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन को सशक्त बनाना रहा।बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा, आपसी समन्वय तथा समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। सभी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी निष्पक्षता, विश्वसनीयता एवं सामाजिक सरोकारों को बनाए रखना प्रत्येक पत्रकार का दायित्व है।बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के संरक्षक के रूप में नगर पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं युवा पत्रकार अमित सिंह (भोलू) को सर्वसम्मति से पत्रकार संघ कुसमी का अध्यक्ष चुना गया।नई कार्यकारिणी में परवेज़ आलम को महासचिव, विवेक कश्यप को सचिव, सद्दाम ख़ान को सह सचिव, प्रीतेश गुप्ता, विवेक यादव एवं दया शंकर यादव को उपाध्यक्ष, विवेक सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रीतम गुप्ता को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही की तस्वीरें, खुले में फेंका मिला अस्पताल का मेडिकल कचरा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित सिंह (भोलू) ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार संघ कुसमी पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान, अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही संगठन क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगा।

 

महासचिव परवेज़ आलम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही भविष्य में समय-समय पर पत्रकार हितों, प्रशिक्षण, सामाजिक सरोकारों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी सदस्यों ने पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button