Balrampurछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

कुसमी में विशाल हिन्दू सम्मेलन सह श्री राम रथ यात्रा का भव्य आयोजन..

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब..

 बलरामपुर@विकाखंड कुसमी के बस स्टैंड में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशाल हिन्दू सम्मेलन सह श्री राम रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंदिर अर्चक एवं पुरोहित, मध्य भारत चंद्रशेखर वर्मा तथा जनजाति गौरव समाज के अध्यक्ष इंदर भगत रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रांत सह प्रचारक नारायण नामदेव, जिला संघचालक मनोज गुप्ता एवं स्वामी रामानंद स्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैगा समाज के राजेश प्रजापति ने की।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं द्वारा भारत माता, श्री राम, बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानंद, गहिरा गुरु एवं छत्रपति शिवाजी के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विभाग कार्यवाह सहदेव भगत ने स्वागत भाषण देते हुए दूर-दराज से आए ग्रामीणजनों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता इंदर भगत ने अपने उद्बोधन में जनजाति समाज के ऐतिहासिक, आर्थिक एवं सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतवर्ष के विकास एवं प्रगति में जनजाति समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए गहिरा गुरु, बिरसा मुंडा, राजमोहिनी देवी, लागुड-बिगुड एवं थीथिर जैसे गौरवशाली व्यक्तित्वों के प्रेरक प्रसंगों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया।

दूसरे मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा ने वर्तमान समय में हिन्दू समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज को जाति और उपजाति से ऊपर उठकर केवल हिन्दू के रूप में संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, युवाओं को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने, तथा धर्मांतरण जैसी चुनौतियों के प्रति समाज को सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने भारत को सशक्त बनाने हेतु हिन्दू समाज को संगठित होने, अपनी जड़ों से जुड़ने एवं सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना का संकल्प दिलाया। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में स्वयंसेवकों एवं समाज के दायित्वों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज को एक सूत्र में पिरोकर संगठित करना है।

  रक्षाबंधन पर दुर्गा वाहिनी की बहने पुलिस अधिक्षक व पुलिस के जवानों को बांधी राखी

कार्यक्रम का सफल संचालन नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंडल पालक विशाल गुप्ता ने मंच से दूर-दराज से आए ग्रामीणों, मुख्य अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, संजय जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, मंडल पालक अमर गुप्ता, शशि टोप्पो, राजेश्वर गुप्ता, पारस नाथ पाल, सूर्यकांत तिवारी, पंकज रामभक्त, जतिन साहू सहित समाज प्रमुख, पंथ प्रमुख एवं हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

श्री राम रथ यात्रा विशाल हिन्दू सम्मेलन के पूर्व श्री राम रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा बाबा चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड कुसमी, श्री राम मंदिर पहुंची, जहां श्री राम जी की आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात रथ यात्रा शीतला माता मंदिर होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल बस स्टैंड प्रांगण में पहुंची।

रथ यात्रा में श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की आकर्षक झांकी सम्मिलित रही। ढोल-नगाड़ों, ढाक बाजे एवं पटाखों की गूंज के बीच निकली रथ यात्रा के दौरान “जय श्री राम” के नारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम दिवस से पूर्व ही नगर को भगवा ध्वज एवं तोरणों से सुसज्जित कर पूर्णतः भगवामय बना दिया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.