Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

“गरीब की कमाई पर चला पद का जुल्म — आबकारी अफसर ने ठेलेवाले को पीटा, लोग बोले शर्मनाक”

“रोटी के लिए लड़ता रहा ठेलेवाला, पद की ताकत दिखाता रहा अधिकारी — बस स्टैंड में हंगामा”

बलरामपुर। जिले के बस स्टैंड परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हाल ही में खुली शराब दुकान के पास आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक और एक स्थानीय व्यक्ति के बीच जमकर विवाद हो गया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीरज साहू को एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति बस स्टैंड में चना का ठेला लगाकर जीविका चलाता था। शराब दुकान के पास ठेला लगाने को लेकर उपनिरीक्षक और ठेलेवाले के बीच कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि एक विभागीय अधिकारी को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी। किसी गरीब व्यक्ति के साथ इस तरह हाथापाई करना और शारीरिक हिंसा करना कदापि उचित नहीं है।
पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत में कहा —
“आबकारी उपनिरीक्षक ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, जमीन पर पटककर मारा और गला दबाया। मेरे शरीर पर चोट के निशान हैं।”पीड़ित ने कैमरे पर अपने घाव के निशान भी दिखाए, जो गंभीर नजर आ रहे थे।
वहीं, आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने अपने बचाव में कहा —“मैंने किसी से मारपीट नहीं की है। मैं तो बस उसे गाड़ी में बैठा रहा था। उसने शराब दुकान के पास ठेला लगाया था, जिसे हटाने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर गलतफहमी हुई और विवाद जैसी स्थिति बन गई।

  नवरात्रि के दौरान भगवा ध्वज के कथित अपमान पर बढ़ा विवाद, पार्षद ने जताई कड़ी आपत्ति.

अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या आबकारी विभाग के एक अधिकारी को अपने पद का उपयोग कर किसी आम नागरिक से मारपीट करने का अधिकार है?यदि किसी व्यक्ति से प्रशासनिक स्तर पर असहमति थी, तो क्या उसे कानून के दायरे में नहीं सुलझाया जा सकता था?

स्थानीय लोगों की मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करने की हिम्मत न कर सके।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.