भारतीय जनता किसान मोर्चा शंकरगढ़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा

बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शंकरगढ़ मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष विवेक जायसवाल की अनुशंसा एवं सहमति से की गई।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ गिरी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने और किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस नई कार्यकारिणी में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में दयाशंकर यादव को मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उनके नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे संगठन की नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Live Cricket Info





