Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

कलेक्टर की सख्ती से अवैध धान कारोबार पर करारा प्रहार 1 ट्रक व 3 पिकअप सहित 214 बोरी अवैध धान जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी पर बड़ा एक्शन

रामचंद्रपुर सहित सीमावर्ती चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण, दस्तावेज जांच और रजिस्टर संधारण पर खास जोर

बलरामपुर, धान खरीदी के मद्देनजर अवैध धान के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर  राजेंद्र कटारा के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण

कलेक्टर स्वयं अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट का लगातार निरीक्षण कर रहे है इसी कड़ी में तहसील रामचंद्रपुर के सीमा क्षेत्र मनरु घुटरा सहित कलेक्टर  राजेंद्र कटारा ने विभिन्न अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध धान परिवहन की निगरानी व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। कलेक्टर ने चेकपोस्टों पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, वाहनों की जांच प्रक्रिया, परिवहन दस्तावेजों की जांच तथा रजिस्टर संधारण के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

रात्रिकालीन निरीक्षण में कलेक्टर ने स्वयं पकड़ा अवैध धान

विगत रात्रि लगभग 2 बजे कलेक्टर  राजेंद्र कटारा एवं प्रशासनिक टीम के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रिकालीन निगरानी के दौरान अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की गई। कलेक्टर एवं प्रशासनिक टीम द्वारा उत्तर प्रदेश की ओर से अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रक को जब्त किया गया जिसमें लगभग 40 बोरी अवैध धान भरा हुआ था ट्रक को जप्त कर थाना सनावल के सुपुर्द किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर  अभिषेक गुप्ता, जनपद सीईओ  रणवीर साय मौजूद एवं टीम मौजूद रहे।

कलेक्टर  कटारा ने कहा कि अवैध धान के आवक को रोकने के लिए जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट पर सभी कर्मचारी पूरी गंभीरता से चेक पोस्ट में निगरानी का कार्य करें। बाहर से आने वाले वाहनों की नियमित जांच करें। गाड़ियों की आवाजाही की पूरी जानकारी पंजी में संधारित करें। मुख्य मार्गो के अलावा वैकल्पिक मार्गों पर भी नजर रखें।
कलेक्टर  कटारा ने कहा है कि धान के अवैध परिवहन, भंडारण और गुप्त मार्गों पर लगातार सतर्कता और सघन मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने संबंधितों को सीमा क्षेत्रों, गांवों एवं जंगलों में नियमित गश्त बढ़ाने की बात कही साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  ट्रक्टर में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ़्तर

सामरी क्षेत्र में दो पिकअप वाहन जब्त

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी  करुण डहरिया के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य के ओरसापाठ से तहसील सामरी अंतर्गत ग्राम अमटाही क्षेत्र में रात्रि सतत निगरानी के फलस्वरूप लगभग 3:30 बजे दो पिकअप वाहनों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिसमें लगभग 123 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था।मौके पर आवश्यक जांच उपरांत दोनों वाहनों को अवैध धान सहित जप्त कर थाना सामरी के सुपुर्द किया गया ।

रामचंद्रपुर तहसील में पकड़ा गया 51 बोरी अवैध धान

तहसील रामचंद्रपुर अंतर्गत बेलकुर्ता क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें कुल 51 बोरी अवैध धान पाया गया। उक्त वाहन एवं धान को जप्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Website Renewal Reminder

⏳ Keep your website running without interruption.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Your website renewal date is approaching. Renew your website on time to ensure uninterrupted service, security updates, technical support, and continuous online availability.