Balrampurकिसान और खेतीजनपद पंचायतटेक्नोलॉजीबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरविश्व आदिवासीसामरी

कोठली में बना हरित विकास का नया अध्याय

एक ही स्थल पर लगाए गए 1717 नाशपाती के पौधे

बलरामपुर:-कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत जिले में हरित विकास एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम कोठली में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक ही स्थल पर 1717 नाशपाती के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा ने नाशपती के पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है।

जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने भी पौधरोपण कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला समूहों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। ऐसे प्रयास हरित विकास और सतत आजीविका को नई दिशा देंगे।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार करने के साथ-साथ फल उत्पादन के माध्यम से ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर सृजित करना है।

 

पौधरोपण के उपरांत इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी। समूह की महिलाएं पौधों की सिंचाई, सुरक्षा एवं आवश्यक देखरेख सुनिश्चित करेंगी, ताकि सभी पौधे स्वस्थ रूप से विकसित होकर भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

  मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बाल रोगों पर जागरूकता बढ़ाने पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 

इस दौरान ग्राम की एक महिला श्रीमती प्रभावती दिवाकर ने अपनी बेटी ऋषिका रवि के नाम पर नाशपाती का पौधा रोपित कर बेटी के प्रति स्नेह और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा की जिस तरह मैं अपनी बेटी का लालन-पालन और देखभाल करती हूं, उसी तरह इस पौधे का भी पूरे मन से लालन-पालन करूंगी। यह पौधा मेरी बेटी के साथ-साथ बढ़ेगा और भविष्य में फल देकर उसे प्रकृति का उपहार भी देगा।

 

 कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक नाशपाती का पौधा रोपित किया। कक्षा 10 वीं की एक छात्रा गायत्री पैकरा ने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। गायत्री पैकरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनि निकुंज, जनपद अध्यक्ष चिंतामणि भगत, सरपंच कोठली पुष्पा पैकरा, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडेय, सहायक संचालक उद्यान कमलेश साहू विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button