
बलरामपुर जिले के तातापानी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत तातापानी एवं लुरघुट्टा में आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष समीर सिंह देव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा मजदूरों एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मनरेगा योजना को बचाने और मजदूरों को उनका संवैधानिक रोजगार अधिकार दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर मजदूरों ने एकजुट होकर कहा कि वे अपने रोजगार और हक़ की लड़ाई खुद लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कार्यक्रम में बलरामपुर ब्लॉक प्रभारी अजय सोनी जी, मंडल अध्यक्ष जसीम अंसारी, प्रेमसागर सिंह, बुद्धदेव पोया, छोटू बंगाली, राजा चौबे, सुनील गुप्ता, कीर्तन सिंह, राजेश, बिछन, उमेश, अशोक, विनोद, लल्लू, अमरदेव, शिवनारायण, तरुण, बलराम गुप्ता, महेंदर, सुरेश, कमल, भागीरथी, रफेल, सुल्तान, बाबूलाल, अजय, उमेश, मनोज, अजीत, विजय बाखला सहित बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की आजीविका का मजबूत आधार है और इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
Live Cricket Info





