Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

जनमन सड़कों का निरीक्षण करने राजधानी से पहुंचे ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारी..

दो दिनों में कुल 6 सड़कों की मोबाइल टेस्टिंग लैब से हुई जांच अधिकारियों ने पहाड़ी कोरवा आदिवासियों से किया आत्मीय संवाद, लोगों ने कहा—मिली भारी सहूलियत..

बलरामपुर.जिले में प्रधानमंत्री जनमन सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। इस योजना से ग्रामीणों को अनेक प्रकार के लाभ मिल रहे हैं और बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच आसान हुई है। यह तथ्य उस समय सामने आया जब छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  भीम सिंह एवं प्रमुख अभियंता के.के. कटारे द्वारा प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का निरीक्षण किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान जिले की कुल 6 सड़कों का निरीक्षण किया गया तथा उनकी गुणवत्ता की सूक्ष्मता से जांच की गई। जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब का भी उपयोग किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर भी उपस्थित रहीं।

निरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आदिवासियों से जगह-जगह रुककर संवाद किया और यह जानने का प्रयास किया कि अच्छी सड़क मिलने से उनकी दिनचर्या में क्या बदलाव आया है। यह निरीक्षण पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पहाड़ी कोरवा जैसे दूरस्थ समुदायों के लिए बेहतर सड़कों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बाजार पहुंच और आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलता है। अधिकारियों की सख्ती और लाभार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट होता है कि योजना को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और जन-जागरूकता के साथ लागू किया जा रहा है।इस दौरान अधीक्षण अभियंता  नवीन मेहता एवं कार्यपालन अभियंता  सच्चिदानंद कांत भी मौजूद रहे।

पहाड़ी कोरवा आदिवासियों से जगह-जगह रुककर किया संवाद

ग्रामीणों से संवाद के दौरान पहाड़ी कोरवा विफनराम एदगे ने बताया कि जनमन सड़क बन जाने से उन्हें आवागमन में भारी सहूलियत मिली है। पहले मोटरसाइकिल से धान बेचने मंडी जाने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब वे ट्रैक्टर से धान लेकर आसानी से आ-जा रहे हैं।

  रक्षाबंधन पर दुर्गा वाहिनी की बहने पुलिस अधिक्षक व पुलिस के जवानों को बांधी राखी

इसी तरह पहाड़ी कोरवा गुरेन्द्र ने खुशी जताते हुए बताया कि उसके बन रहे आवास के लिए ईंटें अब जनमन सड़क के माध्यम से आसानी से पहुंच रही हैं। वहीं सुखना हसदा नामक ग्रामीण ने सड़क पर डामर की मोटाई बढ़ाने की मांग रखी।

पहाड़ी कोरवा गुरेन्द्र के घर पहुंचे भीम सिंह

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  भीम सिंह पहाड़ी कोरवा गुरेन्द्र के घर भी पहुंचे और उससे आत्मीय संवाद किया। बातचीत में गुरेन्द्र ने बताया कि वह सब्जी की खेती करता है और कभी-कभी शिकार भी करता है। उसने कहा कि सड़क बन जाने से अब कहीं भी आने-जाने में काफी सुविधा हो गई है।

योजना के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जनमन सड़क के आसपास रहने वाले लगभग सभी पहाड़ी कोरवा परिवारों से अधिकारियों ने चर्चा की। जब  भीम सिंह ने उनसे पूछा कि यह सड़क किस योजना के तहत बनाई जा रही है, तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया।

इस पर उन्होंने पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि जनमन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु हितग्राहियों को जागरूक किया जाए। इसके लिए वाल राइटिंग कराई जाए तथा पंचायत बैठकों में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बुलाकर योजना की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button