स्कूल से लौट रहे 11वीं के छात्र की ट्रैक्टर से टक्कर में मौत, साथी गंभीर घायल..

बलरामपुर..जशपुर रोड स्थित गलफुल्ला नदी पुलिया के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार छात्र भवानीपुर निवासी सतीश कुमार टोप्पो उम्र 17 वर्ष पिता फुल्केश्वर टोप्पो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंवरपारा निवासी रुपदेव भुईहर पिता सुखसाय भुईहर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही पर रोक लगाने की मांग की है।
Live Cricket Info





