जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान के तहत विविध गतिविधियां आयोजित

बलरामपुर, जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान सबसे दूर, सबसे पहले के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों में क्लस्टर स्तरीय शिविरों एवं जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान अंतर्गत सबसे दूर, सबसे पहले की थीम पर पीएम-जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों तथा समस्त आदि सेवा केन्द्रों में ग्राम संपर्क गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इस दौरान अधिकारियों, आदि कर्मयोगियों एवं गैर शासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामों में पैदल यात्रा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। ग्राम भ्रमण के माध्यम से गांवों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जनसुनवाई संबंधी जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। अभियान के माध्यम से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर आमजन की समस्याओं को समझने, योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा शासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विकासखण्ड वाड्रफनगर के लोधी क्लस्टर शिविर में जवराही, चंवरसरईडी, हरिगवां, गिरवानी, पण्डरी, कोटी, लोधी, महेवा, रामनगर, सरूवत, गुरमटी, मदनपुर, बाजरा, पेण्डारी एवं कोटराही ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी प्रकार विकासखण्ड बलरामपुर के चितमा क्लस्टर में रनहत, कर्रीचलगली, चमनपर, भैरोपुर, लुर्गीकला, बादा, लुर्गीखुर्द, मकरो, चंदौरा, धनवार, चम्पापुर, चितमा एवं अमरपुर ग्रामों के ग्रामीणों ने सहभागिता की।
आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच, आधार कार्ड संबंधी सेवाएं, आयुष्मान कार्ड निर्माण, श्रम पंजीयन, जन-धन खाता शुरू करना, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवाईसी, शिकायत पंजीयन एवं त्वरित समाधान जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
ग्राम स्तर पर संचालित आदि सेवा केंद्रों में पौधारोपण, जन जागरूकता कार्यक्रम, जनभागीदारी सभाएं, ट्रांसेक्ट वॉक तथा रथयात्रा का आयोजन कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही।
गौरतलब है कि शासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा हैं, जिससे दूरस्थ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Live Cricket Info





