बलंगी प्री-मैट्रिक छात्रावास में पेयजल की समस्या , सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, जल्द समाधान की उठी मांग

बलरामपुर,,जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत बलंगी प्री-मैट्रिक छात्रावास में लंबे समय से पेयजल समस्या बना हुआ है। छात्रावास परिसर का हैंडपंप नल खराब होने के कारण यहां निवासरत छात्राओं और कर्मचारियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या की जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने छात्रावास पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं और कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि छात्रावास में काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव गंभीर लापरवाही को दर्शाता है और इससे छात्राओं की पढ़ाई, स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पानी की कमी के कारण छात्राओं को पीने के पानी के साथ-साथ स्नान, भोजन बनाने और अन्य दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छात्रावास के कर्मचारी भी पनी की समस्या तसे जूझ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि बलंगी प्री-मैट्रिक छात्रावास के खराब हैंडपंप और नल की तत्काल मरम्मत कर नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। उनहोंने कहा है की जल्द से जल्द बलंगी छात्रवास के पानी की समस्या को दुर कीया जाए…
Live Cricket Info





