Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

सघन दौरा कर विकास कार्यों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा..

हितग्रहियों से संवाद कर परखी जमीनी हकीकत..

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति लाने दिए निर्देश

बलरामपुर@जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने एवं जमीनी स्तर पर प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक  वैभव बैंकर ने विकासखंड कुसमी के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए हितग्राहियों से संवाद कर जमीनी हकीकत की जानकारी ली।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत चटनियां, गौतमपुर, नवाडीहकला, चुनचुना, कुदाग, पुंदाग एवं पीपरढाब पहुंचकर जनमन आवास, आंगनबाड़ी एवं निर्माणाधीन सड़क तथा बहुउद्देशीय केन्द्र का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया, साथ ही संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता व समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस इवसर पर जनपद पंचायत सीईओ  अभिषेक पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई  जी.एस. सिदार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

पीएम जनमन आवास का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चटनियां के गौतमपुर में पहुंचकर प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही  मिथुन हरड्डे के निर्माणाधीन आवास का अवलोकन किया। हितग्राही ने बताया कि वर्ष 2024-25 में उन्हें आवास की स्वीकृति मिली है तथा आवास निर्माण पूर्णता की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि उन्हें राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का भी लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने गांव के सरपंच से चर्चा कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी आवास हितग्राहियों के खातों में समय पर राशि का भुगतान हो रहा है या नहीं। इस दौरान कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों एवं स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  कटारा ने ग्राम में ही ज्योति महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उन्हें आय संवर्धन एवं बचत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समूह आधारित गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

  बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात..

 

तालाब सौंदर्यीकरण और आंगनबाड़ी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

नवाडीहकला में तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र जरियों एवं कुदाग का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने को कहा।

 

बहुउद्देशीय केंद्र निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने चुनचुना एवं पुंदाग में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय केंद्रों का निरीक्षण किया। चुनचुना में रुके हुए कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए तथा पुंदाग में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय केंद्र पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसके निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निर्माणाधीन सड़कों का लिया जायजा

कलेक्टर एवं एसपी ने चुनचुना-पुंदाग-पिपरढाब मार्ग के निर्माणाधीन 7 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन किया। सड़क निर्माण पूर्ण होने पर लगभग 125 कोरवा परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित सबाग से अकई कोना 2.8 किलोमीटर एवं सामरी से सबाग 22 किलोमीटर सड़कों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बेहतर आवागमन के लिए यह सड़कें महत्वपूर्ण हैं, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक  वैभव बैंकर ने भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button