Balrampurछत्तीसगढ़बलरामपुर

जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ..

बलरामपुर (ग्राम पंचायत कोरंधा)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरंधा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण किया गया। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधायक उद्देश्वरी पैकरा रहीं उपस्थित। इस अवसर पर तहसीलदार सुश्री रॉकी एक्का, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास स्वीकृति की चाबी प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित दस्तावेज भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

  लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का मरम्मत कार्य किया प्रारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्व प्रकरण एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने शासन के प्रति लोगों के विश्वास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को दर्शाया !

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button