Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

डीएमएफ का स्वाद इतना मीठा कि स्थगन आदेश भी बेअसर!

रानू साहू डीएमएफ घोटाले की गूंज अभी थमी नहीं, इधर निजी भूमि पर डीएमएफ से बाउंड्रीवाल निर्माण का नया विवाद..

राजपुर।एक समय प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाला बहुचर्चित डीएमएफ घोटाला अभी लोगों की स्मृति से धुंधला भी नहीं पड़ा है। तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के कार्यकाल में सामने आए कथित डीएमएफ घोटाले को लेकर जिस भाजपा ने प्रदेशभर में भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा बनाया था, उसी डीएमएफ फंड को लेकर अब बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शासन द्वारा डीएमएफ राशि के उपयोग पर कड़े दिशा-निर्देश लागू किए जाने और खर्च के दायरे सीमित किए जाने के बावजूद राजपुर में कथित रूप से निजी भूमि पर डीएमएफ मद से बाउंड्रीवाल निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य को लेकर राजस्व न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जाने के बाद भी काम नहीं रोका गया, बल्कि उसे और अधिक गति से पूरा करने का प्रयास किया गया।सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि जिस निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी हुआ, वह डीएमएफ मद से स्वीकृत बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) प्राप्त करने की जल्दबाजी में आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल भूमि विवाद नहीं बल्कि शासन की राशि के उपयोग और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करेगा।इसी विवाद के बीच ग्राम करंजी निवासी मदन सिंह सामने आए, जिन्होंने दावा किया कि जिस भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण किया जा रहा है, वह उनके नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज निजी भूमि है। उन्होंने तहसीलदार राजपुर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। शिकायत पर जांच कराए जाने के बाद तहसीलदार राजपुर ने 27 मई 2026 को स्थगन आदेश जारी करते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। आदेश में भी संबंधित खसरा नंबर 554/1 एवं 555 को निजी स्वामित्व की भूमि बताया गया है।

  सरगुजा संभाग की कक्षा 12वीं टॉपर संगीता प्रजापति को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में किया सम्मानित

लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। उलटे निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य की गति बढ़ा दी गई तथा अधिक मजदूर लगाकर निर्माण को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत कलेक्टर से करते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button