
रविंद्र कुमार रिपोर्टर @स्थानीय बलरामपुर नगर में जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा विकास खंड से चयनित प्रतिभागि बालक बालिकाओं का गौ सेवा संगम कार्यक्रम पूर्व में हुवे 19 जनवरी को हुवे थे। विकास खंड स्तरीय परीक्षा में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय आए बालक बालिकाओं का परीक्षा आज 8 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में परीक्षाआज संपन्न हुआ।

इस परीक्षा में लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो पूर्व में प्रथम द्वितीय तृतीय आए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र गौ सेवा सम्मान में मेडल पुस्तक का वितरण किया गया जिसमें उपस्थित सभी बालक बालिकाओं एवं अभिभावक को चाय नाश्ता एवं भोजन कराया गया जो सभी पंक्तिबद्ध भोजन किया एवं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाल कार्य प्रमुख सिद्धि विनायक जी एवं अध्यक्षता कर रहे बिगन सिंह जी गौ सेवा संवर्धन प्रमुख व विशिष्ट अतिथि संजीत कुमार जी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड एवं गायत्री परिवार से जिला संरक्षक तपेश्वर सिंह माता बाल कुमारी सिंह एवं इस जिले के नोडल अधिकारी अभिषेक पैंकरा एवं सह नोडल उधम सिंह जी एवं सभी विकासखंड के नोडल बलरामपुर से अजय गुप्ता विनय पाठक जी रामचंद्रपुर से धनंजय तिवारी भारदूल सिंह कुसमी से दिनेश यादव शंकरगढ़ से उमाशंकर भगत व विशंभर दास एवं राजपुर से श्याम सुंदर साहू एवं सभी नोडल अभिभावकों एवं दोनों शासकीय आत्मानंद विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में सहभागिता निभाया।
Live Cricket Info





