Balrampurकलेक्टरब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

बलरामपुर में ‘सुपर पावर’ बने श्री अग्रवाल! बिना इशारे नहीं चलता विकास का पहिया,

बस्तर से रायगढ़ के बाद अब बलरामपुर पर ‘कब्जा’? हर योजना में अग्रवाल जी का जलवा

सुत्र!बलरामपुर@जिले के राजपुर और शंकरगढ़ क्षेत्र में निर्माण कार्य की बात हो या नरेगा की योजना, हर जगह श्री अग्रवाल जी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जिले के लोग अब खुलकर मान चुके हैं कि बिना उनके ‘मार्गदर्शन’ के यहां एक भी ईंट नहीं रखी जा सकती। विभागीय सूत्र भी चुपके से स्वीकार कर रहे हैं कि हाल ही में जल संसाधन विभाग और आरआईएस विभाग के तहत स्वीकृत नरेगा योजनाएं श्री अग्रवाल जी की ‘विशेष कृपा’ से ही पास हुई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नरेगा से DMF तक… बलरामपुर में विकास की ‘एकमात्र कुंजी’ बने श्री अग्रवाल
राजपुर-शंकरगढ़ में ‘अदृश्य सत्ता’! हर काम के पीछे अग्रवाल जी का नाम
बलरामपुर में विकास या ‘निर्देशन’? हर मंजूरी पर अग्रवाल जी की छाप
बस्तर-रायगढ़ के बाद अब बलरामपुर… जहां जाते हैं, वहीं ‘एकछत्र राज’!
जिले में बिना अग्रवाल जी ‘नो एंट्री’! योजनाओं पर एक ही नाम का दबदबा

डीएमएफ फंड की योजनाएं भी इन्हीं के ‘हस्तक्षेप’ से स्वीकृत हो रही हैं। स्थानीय लोग मजाक में कहते हैं कि जिले का सारा विकास अब श्री अग्रवाल जी की ‘मेहरबानी’ पर निर्भर है।

लोग बताते हैं कि श्री अग्रवाल जी पहले बस्तर में और रायगढ़ जिले में भी बहुत विकास कार्य कर चुके हैं, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा बन रही है। अब उन्होंने बलरामपुर जिले का जिम्मा विगत एक वर्ष से उठा लिया है। यानी जहां-जहां ये जाते हैं, वहां विकास की ‘एकमात्र’ राह उनके इशारे पर ही खुलती है।
लोग इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने का दावा कर रहा है, लेकिन हर कोई जानता है कि असली ‘कमान’ श्री अग्रवाल जी के हाथ में है। उनकी दूरदर्शिता ऐसी है कि बस्तर से रायगढ़ होते हुए अब बलरामपुर तक पूरा छत्तीसगढ़ उनके ‘मार्गदर्शन’ की बदौलत चमक रहा है। हेडिंग और

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button