नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया पुतला दहन, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

बलरामपुर,नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को बलरामपुर में एक विशाल पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीराम चौक पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाओं ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत जाबर बाबा के निवास से हुई, जहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में श्रीराम चौक पहुंचे।इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए इसके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास का विरोध कर रहा है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।
इस मौके पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “नारी शक्ति का वंदन, भारत का अभिनंदन” के नारों के साथ हुआ।
Live Cricket Info





