
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बलरामपुर स्थित पेट्रोल पंप में डीजल-पेट्रोल की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समीर सिंह देव की उपस्थिति में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की कमी से आम जनता, किसान एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द स्थिति सुधारने और मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण लगाने की मांग की।
इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह देव, संजीत चौबे, सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता (कोषाध्यक्ष), नवीन गुप्ता, बुद्धदेव सिंह, कृपा शंकर, अमित यादव, अरुण दास, कलाम खान, सुभाष गुप्ता, विवेक सिंह, वृंदा यादव, उमा गुप्ता, राजेश गुप्ता, इंतखाब अंसारी, संतन भगत, कीर्तन सिंह, जोखू राम, लल्लू सिंह, बेचन राम, जयराम सिंह, देवरूप यादव, सुनील तिर्की, सीताराम सिंह, अमृत खलखो, जनपद सदस्य जय राम, लवकुश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Live Cricket Info





